कोरबा: सेंट जेवियर स्कूल में यातायात पुलिस की पाठशाला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba: Traffic police school at St. Xavier's School

रिपोर्ट- उमेश डहरिया

छात्र-छात्राओं को दिए गए सड़क सुरक्षा के गुर

कोरबा। शहर में सुगम, सुरक्षित और सुखद यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोरबा यातायात पुलिस लगातार सक्रिय है। सड़क पर यातायात प्रबंधन के साथ-साथ लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु समय-समय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सेंट जेवियर स्कूल में जागरूकता कार्यशाला

इसी क्रम में कोरबा यातायात पुलिस द्वारा सेंट जेवियर स्कूल में एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

एएसआई मनोज राठौर ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम में यातायात एएसआई मनोज राठौर ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें जीवन मूल्यों, सड़क सुरक्षा, अनुशासन, अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना न केवल अपनी बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है।

प्रेजेंटेशन से समझाए गए नियम

यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से सरल और प्रभावी ढंग से समझाया गया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सवाल पूछे और यातायात नियमों की बारीकियों को जाना।

सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल

पुलिस का मानना है कि इस तरह की कार्यशालाएं बच्चों में यातायात अनुशासन की नींव डालती हैं। इस पहल से भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी और शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी