कोरबा: दंतेल हाथी का आतंक, तीन मकान तोड़े, ग्रामीण दहशत में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba: Terror of tusker elephant, three houses destroyed, villagers in panic

रिपोर्ट- उमेश डहरिया

कोरबा। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में एक दंतेल हाथी ने सोमवार तड़के भारी उत्पात मचाया। सुबह करीब 4 बजे हाथी बस्ती में घुस आया और किसानों के तीन मकानों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

किसानों के घरों को पहुंचाया नुकसान

हाथी ने सबसे पहले एक किसान के घर को तोड़ दिया और अंदर रखे एक बोरी धान और एक कट्टी प्याज को बर्बाद कर दिया। इसके बाद उसने ग्रामीण पुनी राम घनुहार और मनमोहन राठिया के घरों को भी नुकसान पहुंचाया। बताया गया कि हाथी ने उनके घर में रखी दो से तीन बोरियां धान नष्ट कर दीं।

बिजली गुल होने से और बढ़ा डर

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय गांव में बिजली गुल थी, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ था। इस मौके का फायदा उठाकर हाथी सीधे बस्ती के बीच में घुस आया और तबाही मचाई।

वन विभाग की टीम पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर पीड़ितों को नियम अनुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

ग्रामीणों में दहशत

लगातार हाथियों की गतिविधियों से ग्रामीण भय के साए में जी रहे हैं। पीड़ित किसानों ने सरकार और वन विभाग से उचित मुआवजा और बस्ती की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक