KKR Vs SRH: कोलकाता ने हैदराबाद को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एसआरएच को मिलेगा एक और मौका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मंगलवार को 2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइटर्स ने एक बार फिर फाइनल का रास्ता तय कर लिया है. क्वालिफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता ने 8 विकेट से हराया. केकेआर 3 बार क्वालिफाई के लिए सिलेक्ट हुई और तीनों बार जीती है. अब हैदराबाद के पास एक और मौका होगा. बुधवार को आरसीबी और राजस्थान में जो भी टीम जीतेगी वही, हैदराबाद से शुक्रवार को लड़ेगी. फिर उसमें जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल 26 मई को कोलकाता से खेलेगी.

बुरी तरह हारी हैदराबाद

मंगलवार को खेले गए मैच पहले बल्लेबाज करने उतरी हैदराबाद राहुल त्रिपाठी के 55 रनों की मदद से 159 रन बनाए. उन्होंने अपनी यह पारी 35 गेंद में 7 चौके और 1 छक्के के मदद से पूरी की. उनके अलावा क्लासेन से 32 रन, कप्तान कमिंस ने 30 रन बनाए. हैदराबाद की बल्लेबाजी इस मैच में खराब रही और टीम के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके. मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिया. वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट, वैभव अरोरा, हर्षित राणा, सुनील नरेन और रसल ने 1-1 विकेट झटके.

कोलकाता के बल्लेबाज ने किया कमाल

कोलकाता की ओर से फिल सॉल्ट की अनुपस्थिति में रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन ने तेज शुरुआत दिलाई. गुरबाज 14 गेंदों पर 23 रन बनाए. वहीं, नरेन 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गए. वेंकटेश और श्रेयस अय्यर दोनों ने नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई. वेंकटेश ने 28 गेंद में 5 चौके और 4 छक्के मदद से 51 रन जबकि 24 गेंद में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से श्रेयस ने 58 रन बनाए. टी नटराजन और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट मिला.

अमेरिका ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू किया, C-17 विमान भारत के लिए रवाना

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की