,

Khandwa में बैलगाड़ी दौड़ में हादसा, कुएं में गिरी बैलगाड़ी, दोनों बैल सुरक्षित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Khandwa

Report by: DEVENDRA JAISWAL, Edit by: Priyanshi Soni

Khandwa: खंडवा की खालवा की बोरखेड़ा गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित मेले में बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद थी और ड्रोन फुटेज से भी मेले का अद्भुत दृश्य कैद किया गया।

Khandwa: जीत के पल में हादसा

प्रतियोगिता में जो बैलगाड़ी जीत की लाइन पार कर रही थी और 31,000 रुपए के ईनाम की घोषणा होने ही वाली थी, तभी अचानक रस्सी टूट गई। बैलगाड़ी अनियंत्रित होकर आयोजन स्थल के पास बने कुएं में जा गिरी।

Khandwa: किसान ने बचाई अपनी जान, बैल फंसे

Khandwa

घटना के समय बैलगाड़ी चला रहे किसान ने तेजी से कूदकर अपनी जान बचा ली। लेकिन बैलगाड़ी में बंधे दोनों बैल, जय और बीरु, कुएं में गिर गए।

Khandwa: ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम की मदद

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। रेस्क्यू टीम को बुलाया गया और कई घंटे की मेहनत के बाद दोनों बैलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इस घटना ने मेले में उपस्थित दर्शकों की साँसें थम सी गईं। हालांकि, किसानों और रेस्क्यू टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई।

Read also: Morena में तेज रफ्तार कंटेनर और स्कार्पियो की भिड़ंत, चालक की मौत

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में