खंडवा: जामली गांव ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के शोक में मंत्री विजय शाह पहुंचे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Devendra Jaiswal

खंडवा। पन्धाना तहसील के ग्राम जामली में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुचेंगे

शुक्रवार सुबह मंत्री विजय शाह जामली गांव पहुंचकर मृतकों के घर-घर जाकर संवेदना व्यक्त की और परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को घायल मरीजों के उचित इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रबंध के निर्देश भी दिए। मंत्री ने मेडिकल कॉलेज खंडवा के अधीक्षक डॉ. रंजीत बडोले से फोन पर संपर्क कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें इंदौर रेफर करने या एयर एंबुलेंस सुविधा लेने के सुझाव दिए।

साथ ही मंत्री ने मृतकों के परिवार की सोनू और पिंकी खरते को अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के छात्रावास में एडमिशन दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी खंडवा पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अचानक अपना दौरा खंडवा का निर्धारित किया और शोक संवेदनाएँ व्यक्त करने के लिए गांव पहुंचने वाले हैं। प्रदेश सरकार ने हादसे के पीड़ितों के साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया है और प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया है।

Devkinandan Thakur Statement: देवकीनंदन ठाकुर बोले- युवाओं को गीता का ज्ञान जरूरी, सनातन बोर्ड के गठन की उठाई मांग

Devkinandan Thakur Statement: प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षा,