,

Kelo Dam: रायगढ़ में केलो डैम के चार गेट खुले, उफान पर आई नदी, निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी

Kelo Dam

Kelo Dam: लगातार बारिश के बीच सिंचाई विभाग ने खोले डैम के चार गेट, छोटा रप्टा पुल डूबा

Kelo Dam: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण केलो डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिंचाई विभाग ने एहतियातन डैम के आठ में से चार गेट 25-25 सेंटीमीटर तक खोल दिए हैं। गेट खुलने के बाद केलो नदी उफान पर आ गई है और शहर का छोटा रप्टा पुल पूरी तरह पानी में डूब गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।

बारिश और ऊपरी कैचमेंट क्षेत्र से लगातार बढ़ रही पानी की आवक के कारण प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों के अनुसार जलस्तर में और वृद्धि होने पर आवश्यकता पड़ने पर डैम के अन्य गेट भी खोले जा सकते हैं।

Kelo Dam: नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की अपील, प्रशासन की लगातार निगरानी

Kelo Dam: डैम से पानी छोड़े जाने के बाद जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी, पुल और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास नहीं जाने की अपील की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

सिंचाई विभाग के मुताबिक, केलो डैम की अधिकतम जलभराव क्षमता 233.00 मीटर है, जबकि वर्तमान जलस्तर 230.30 मीटर दर्ज किया गया है। लगातार बारिश को देखते हुए जलस्तर की निगरानी की जा रही है और स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Kelo Dam: प्रशासन, सिंचाई विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। यदि बारिश का दौर जारी रहता है तो अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए और गेट खोले जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में नागरिकों से प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और अनावश्यक रूप से नदी या जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है।

read also: Agniveer Recruitment : अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत! नौसेना 75% और सेना-वायुसेना 50% जवानों को स्थायी करने पर कर रहीं विचार

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…