Katihar पुलिस पर हमला, शराबियों को छुड़ाने का प्रयास, 4 के खिलाफ दर्ज FIR

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Katihar

Report by: Manoj Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Katihar: बिहार में 16 फरवरी की देर शाम कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के पचड़ा गांव में पुलिस टीम पर हमला हुआ। पुलिस यहां एक शराबी को पकड़ने गई थी, लेकिन आरोपी के परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस के साथ हंगामा शुरू कर दिया।

Katihar: घटना का विवरण

पुलिस बलरामपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही थी। सूचना के अनुसार, कुछ शराबियों ने अवैध तरीके से शराब पी और पिलाई कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी के घर के परिजनों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी। महिलाओं सहित कुछ लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की।

Katihar

Katihar: आरोपी और परिजन शामिल

बलरामपुर थाना निवासी जंगली सिंह के बेटे महावीर सिंह को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस जब आरोपी को थाने ले जा रही थी, तब महावीर सिंह के परिवार के लोग – उनकी बेटी और दामाद सहित अन्य अज्ञात लोग – पुलिस वाहन को रोकने और हस्तक्षेप करने लगे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ शारीरिक झड़प भी हुई।

Katihar: FIR दर्ज, जांच शुरू

बलरामपुर थाना के थाना अध्यक्ष विकास कुमार के अनुसार, इस मामले में चार लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि जांच में दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Katihar: राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल

बीते कुछ महीनों में बिहार में पुलिस पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। कटिहार में हुई यह घटना भी राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा करती है।

Read also: Bangladesh Politics 2026: बांग्लादेश में तारिक रहमान आज लेंगे शपथ, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ओम बिरला

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया