कटघोरा: तेज बहाव में बहा रेलवे ट्रैक का मजदूर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Katghora: Railway track worker swept away in strong current

24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव

कटघोरा, 4 जुलाई 2025 | ब्रेकिंग न्यूज
छत्तीसगढ़ के कटघोरा थाना क्षेत्र के कोरबी गांव से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य के दौरान नाले के तेज बहाव में एक मजदूर बह गया। घटना को 24 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन मजदूर का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

SDRF की टीम मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और नाले में सर्च ऑपरेशन जारी है। तेज बारिश और पानी के बहाव के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन टीम लगातार प्रयास कर रही है।

पुल निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर निर्माणाधीन पुल के नीचे कार्य कर रहा था। अचानक आई भारी बारिश के कारण नाले में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा और मजदूर तेज बहाव में बह गया।

लापता मजदूर झारखंड का निवासी

लापता मजदूर की पहचान उदय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो झारखंड के पलामू जिले का रहने वाला है। वह गेवरा से डोंगरगढ़ तक बिछाई जा रही नई रेलवे लाइन परियोजना में कार्यरत था।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक