,

कटघोरा: बिना नंबर प्लेट और तीन सवारी वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही

Katghora: Police takes strict action against vehicles without number plates and three passengers

संवाददाता – गौरव साहू
जिले में युवा वर्ग में बढ़ते अपराध और लापरवाह वाहन संचालन को रोकने के लिए कोरबा पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड पर है। आज जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने थाना के सामने विशेष चेकिंग पॉइंट लगाया।

बिना नंबर प्लेट और तीन सवारी वाहनों पर कार्यवाही

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों और तीन सवारी लेकर चल रहे चालकों पर कड़ी कार्रवाई की।

  • इस दौरान लगभग 18 वाहनों पर चलानी कार्यवाही की गई।
  • वहीं पटाखे फोड़कर शोर मचाने वाले बुलेट चालकों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की।

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने कहा कि—

  • यह कार्यवाही विशेषकर युवा वर्ग को अनुशासन में लाने के लिए की जा रही है।
  • माता-पिता भी अक्सर बिना लाइसेंस और बिना कागजों के बच्चों को वाहन सौंप देते हैं, जिससे उनका हौसला बढ़ता है और अपराध व दुर्घटनाओं को जन्म मिलता है।
  • ऐसे में यह कदम उन सभी के लिए सबक है और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

जनता ने की कार्रवाई की सराहना

नगर के कई युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने इस कार्यवाही का स्वागत किया। उनका कहना है कि कटघोरा पुलिस की यह पहल सराहनीय है। इससे सड़क पर तेज रफ्तार से फर्राटे भर रहे युवाओं पर अंकुश लगेगा और दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आएगी।

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP