,

Kasganj news:जनरल स्टोर और एसबीआई मिनी बैंक में लगी भीषण आग, 8.50 लाख का सामान जलकर राख

रिपोर्ट: वसीम कुरैशी

Kasganj news: सिढ़पुरा थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के पटियाली रोड पर रविवार तड़के एक जनरल स्टोर तथा उसमें संचालित एसबीआई मिनी बैंक (ग्राहक सेवा केंद्र) में अचानक भीषण आग लग गई। आग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
जानकारी के अनुसार मैन चौराहा कुरावली रोड सिढ़पुरा निवासी सतीश चंद्र राठौर के पुत्र अमित राठौर पटियाली रोड पर जनरल स्टोर का संचालन करते हैं। वहीं उनके छोटे पुत्र सुमित कुमार उसी दुकान में एसबीआई का मिनी बैंक (ग्राहक सेवा केंद्र) चलाते हैं। रविवार सुबह करीब 5 बजे दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया है। आग से जनरल स्टोर का लगभग 90 प्रतिशत सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे करीब 5.50 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं मिनी बैंक में रखे लैपटॉप, प्रिंटर, नोट गिनने की मशीन, यूपीएस, वाई-फाई उपकरण, सीसीटीवी कैमरे व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जल गए, जिससे करीब 3 लाख रुपये की क्षति हुई।
स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अधिकतर सामान राख हो चुका था। पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना थाना सिढ़पुरा पुलिस को देते हुए लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…