,

कर्नाटक: तीन युवकों ने चाकुओं से गोदकर की युवक की निर्मम हत्या, पुरानी रंजिश से लिया बदला; वारदात CCTV में कैद

BY: Yoganand Shrivastva

मंड्या (कर्नाटक), कर्नाटक के मंड्या जिले के मलवल्ली कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार रात की है और यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

नशे की हालत में पहुंचे थे आरोपी

मृतक युवक की पहचान योगेश के रूप में हुई है। वह मलवल्ली के मगनूर गेट क्षेत्र में एक बार में शराब पीने के लिए गया था। उसी दौरान वहां तीन युवक भी पहुंचे, जो पहले से योगेश को जानते थे। पुलिस के अनुसार, इनमें से एक आरोपी का तीन साल पहले योगेश से विवाद हुआ था, जिसे लेकर उनके बीच पुरानी दुश्मनी बनी हुई थी।

विवाद के बाद जानलेवा हमला

जैसे ही योगेश और तीनों आरोपियों के बीच बात बढ़ी, विवाद ने उग्र रूप ले लिया। बातों-बातों में आरोपियों ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, योगेश पर लगातार कई वार किए गए, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक योगेश की मौत हो चुकी थी।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

घटना स्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे ने इस जघन्य हमले को रिकॉर्ड कर लिया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावर पहले बहस करते हैं और फिर अचानक योगेश पर हमला कर देते हैं। पुलिस ने वीडियो फुटेज को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है।

पुलिस जांच में तेजी

मलवल्ली ग्रामीण थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। मंड्या पुलिस के अनुसार, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…