कर्नाटक: कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र गिरफ्तार, ईडी की रेड में जब्त 12 करोड़ कैश और करोड़ों की ज्वैलरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली/बेंगलुरु: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र ‘पप्पी’ को ईडी (Enforcement Directorate) ने मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी से जुड़े पीएमएलए (PMLA) केस में की गई। जांच के दौरान एजेंसी को करोड़ों रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य संपत्ति जब्त हुई है।


गिरफ्तारी और जांच का विवरण

ईडी ने बताया कि केसी वीरेंद्र को सिक्किम की राजधानी गंगटोक से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उन्हें गंगटोक के मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और उसके बाद बेंगलुरु की न्यायिक अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड लिया गया। ईडी का बेंगलुरु ज़ोन मामले की जांच कर रहा है।

22 और 23 अगस्त को ईडी ने गंगटोक, चित्रदुर्ग जिला, बेंगलुरु, हुबली, जोधपुर, मुंबई, गोवा सहित भारत भर में 31 स्थानों पर छापेमारी की। इन छापों में 5 कैसीनो भी शामिल थे।


कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर कार्रवाई

तलाशी अभियान के दौरान पता चला कि केसी वीरेंद्र ने किंग 567 नाम से कई ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइटें संचालित की थीं। उनके भाई केसी थिप्पेस्वामी दुबई से तीन व्यावसायिक संस्थाओं – डायमंड सॉफ्टेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज, प्राइम9 टेक्नोलॉजीज – के संचालन में शामिल थे, जो कॉल सेंटर और गेमिंग व्यवसाय से संबंधित थीं।

तलाशी में लगभग 12 करोड़ रुपये नकद (1 करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा सहित), लगभग 6 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी, और चार वाहन जब्त किए गए। साथ ही, 17 बैंक खाते और 2 बैंक लॉकर फ्रीज किए गए। आरोपी के भाई और उनके परिवार से जुड़े संपत्ति दस्तावेज भी जब्त किए गए।


ईडी का बयान

ईडी ने बताया कि केसी वीरेंद्र और उनके सहयोगी पृथ्वी एन राज तथा भाई केसी थिप्पेस्वामी दुबई से ऑनलाइन गेमिंग का संचालन कर रहे थे। जांच में यह भी पता चला कि केसी वीरेंद्र ज़मीनी कसीनो पट्टे के लिए व्यावसायिक यात्रा पर गए थे।

तलाशी के दौरान जब्त की गई सामग्री से यह संकेत मिला कि नकदी और अन्य संपत्ति के जटिल स्तरीकरण के माध्यम से मनी लांड्रिंग की गई थी। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना