पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अनुपस्थिति पर कपिल सिब्बल की चिंता: ‘वह कहां हैं, क्या सुरक्षित हैं?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अनुपस्थिति को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि धनखड़ कहां हैं और क्या वह सुरक्षित हैं, यह जानकारी देश को दी जानी चाहिए। सिब्बल का कहना है कि उनसे किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा है और देश के नागरिकों को इस बारे में चिंता होनी चाहिए। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी इस विषय पर जानकारी होने की अपेक्षा जताई।

जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। अपने पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की बात कही थी। यह इस्तीफा संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दिया गया, जो कई लोगों के लिए अप्रत्याशित था। इस्तीफे के दिन ही उन्होंने राज्यसभा की कार्यवाही में भाग भी लिया था।

धनखड़ के इस्तीफे के समय कपिल सिब्बल ने कहा था कि वह व्यक्तिगत रूप से उन्हें याद करेंगे और उन्हें एक सच्चा देशभक्त और राष्ट्रवादी मानते हैं। हालांकि, इस्तीफे के बाद से उनकी सार्वजनिक उपस्थिति न के बराबर रही है, जिससे अब सवाल उठने लगे हैं कि वह कहां हैं और उनकी हालत कैसी है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक