,

Kanker News: कांकेर धर्मांतरण मामले पर भड़का आक्रोश, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले, समाज में चिंता का विषय है धर्मांतरण

Kanker News vijay sharma

रिपोर्ट- प्रवींस मनहर

Kanker News: कांकेर जिले के देवड़ा गांव में सामने आई धर्मांतरण की घटना को लेकर प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। इस मामले पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे गंभीर और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि पूरी घटना में अंतिम और स्पष्ट निर्णय लिया जाना आवश्यक है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित और सराहनीय कार्रवाई की है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कांकेर जिले की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन समाज में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

Kanker News: नए धर्मांतरण बिल पर क्या बोले गृहमंत्री

नए धर्मांतरण कानून को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत नया विधेयक लाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन कुछ आवश्यक शुद्धिकरण के चलते इसे रोका गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह विधेयक अगली प्रक्रिया में अवश्य लाया जाएगा।

कांग्रेस के तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि धर्मांतरण समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Kanker News: SIR प्रक्रिया पर विपक्ष को दी नसीहत

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर विजय शर्मा ने कहा कि जिन मतदाता नामों की पुनरावृत्ति हुई है, उन्हें हटाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के नाम वर्ष 2025 की सूची में हैं, लेकिन 2003 की सूची में नहीं थे, उनकी भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की कि वे SIR प्रक्रिया में सहयोग करें और जनता के बीच भ्रम न फैलाएं। डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष को प्रामाणिकता के साथ अपनी बात रखनी चाहिए, न कि केवल दिखावे के लिए आरोप लगाने चाहिए।

Kanker News: सलवा जुडूम प्रभावितों की वापसी पर बयान

सलवा जुडूम के समय पलायन कर चुके लोगों की घर वापसी पर गृहमंत्री ने कहा कि भौगोलिक और सांस्कृतिक दृष्टि से पूरा क्षेत्र एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। अब जब कई इलाके शांत हो चुके हैं, तो लोग सुरक्षित रूप से अपने घर वापस लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में लोग निर्भय होकर आवागमन भी कर रहे हैं और समय के साथ हालात पूरी तरह सामान्य होंगे।

कांग्रेस के टैलेंट हंट पर तंज

कांग्रेस के टैलेंट हंट कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि राजनीति साधना जैसी है। प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के अनुभव ही आगे काम आते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में वही आगे बढ़ता है जो मेहनत करता है और पार्टी में परिवारवाद की कोई जगह नहीं है। कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी में कोई बाहर से आकर पार्टी या देश का नेतृत्व नहीं कर सकता।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…