,

अलग-थलग पड़ीं कंगना रनौत, भाजपा ने प्रेस रिलीज जारी कर सांसद के बयान से खुद को किया अलग

किसान आंदोलन पर दिए गए बयान को लेकर सांसद कंगना रनौत की जमकर आलोचना हो रही है। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान महिलाओं के साथ रेप हो रहे थे। अब इसी पर बीजेपी ने एक प्रेस रिलीज कर कंगना के बयान से खुद को अलग कर लिया है।

कंगना के बयान से बीजेपी ने खुद को किया अलग

बीजेपी केंद्रीय मीडिया विभाग ने सोमवार (26 अगस्त) को एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा, “भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष में दिया बयान, पार्टी का मत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी भी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत की न तो अनुमति है और न ही में बयान देने के लिए अधिकृत हैं. भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी कंगना रनौत को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास त्या सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित संकलित है।”

कांग्रेस ने माफी की मांग की

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने कंगना रनौत के बयान को लेकर माफी की मांग की है। जबकि किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसी सांसद को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। उन्हें अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

झामुमो ने क्या कहा?

कंगना के बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा, “भाजपा सांसद का देश के अन्न दाताओं के लिए विचार देखिए- कितना ज्यादा घृणा है इनके मन में अगर कोई इनके मन के हिसाब से ना बोले, ना खाये, ना पहने, ना सोचे और ना कार्य करे. – इन्हें देशवासी के रूप में रोबोट चाहिए जिनके पास ख़ुद का दिमाग़ नहीं हो. और अगर हो तो, इनके जैसे घृणा से भरा हो।”

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जहरीली शराब से मौतों…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के जिलों में 2…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जहरीली शराब से मौतों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…