शिवपुरी, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर अपने सौम्य और संवेदनशील व्यवहार से लोगों का दिल जीत लिया। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक महिला को पास बुलाकर प्यार भरे अंदाज में कहा, “बहन, गुटखा खाना छोड़ दो, मैंने तुम्हें देख लिया है।” इसके बाद उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “अब उदास मत होना कि मैंने तुम्हारा गुटखा पकड़ लिया। बल्कि खुश हो जाओ, क्योंकि अब तुम्हारा स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।” इस पल ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।





