,

JSSC CGL परिणाम जारी कर नियुक्ति करने के फैसले पर मना उत्सव, उम्मीदवार ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे सीएम आवास, CM सोरेन को दी बधाई

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC CGL) का रिजल्ट जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश के बाद उम्मीदवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। फैसले के बाद सैकड़ों अभ्यर्थी ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचे और जश्न मनाया। उत्साहित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

न्याय मिला, सीएम के प्रयासों ने भरोसा कायम किया: अभ्यर्थी

एकत्रित अभ्यर्थियों ने कहा कि लंबे समय से परीक्षा परिणाम और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर असमंजस बना हुआ था, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के निष्पक्ष प्रयासों और तत्परता के कारण उन्हें आखिरकार न्याय मिला है।

उम्मीदवारों ने कहा कि हमारी उम्मीद टूटने के कगार पर थी, लेकिन मुख्यमंत्री जी की पहल और निष्पक्ष जांच के कारण हमें सही फैसला मिला। आज हमारे लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं है।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद तेज हुई नियुक्ति प्रक्रिया

झारखंड हाई कोर्ट ने जेएसएससी को परिणाम जारी करने और चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है, जिसके बाद अभ्यर्थियों को अब जल्द ही नियुक्ति की उम्मीद है। सीएम आवास पहुंचकर अभ्यर्थियों ने सरकार से प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की अपील भी की।

बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने सीजीएल पेपर लीक मामले में अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने कहा है कि परिणाम पर जारी रोक को हटाया जा रहा है। जेएसएससी आगे की कार्यवाही पूरी करें। अदालत ने यह भी कहा है कि जिन अभ्यर्थियों पर पेपर लीक में शामिल होने की आशंका है या आरोपित बनाया गया है। उनका परिणाम नहीं जारी किया जाए। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच एसआईटी ही जारी की रखेगी। इसके साथ ही अदालत ने याचिका को निष्पादित कर दिया है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…