Jharkhand workers stranded in Dubai: दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jharkhand workers stranded in Dubai: 14 workers from Jharkhand stranded in Dubai

Jharkhand workers stranded in Dubai: झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसने का एक और गंभीर मामला सामने आया है। गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिलों के कुल 14 मजदूर इस समय दुबई में फंसे हुए हैं। ये सभी मजदूर अक्टूबर 2025 में ईएमसी कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन का काम करने के लिए दुबई गए थे, लेकिन बीते तीन महीनों से उन्हें न तो पूरा वेतन दिया जा रहा है और न ही मानवीय परिस्थितियों में रखा जा रहा है।

Jharkhand workers stranded in Dubai: दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, वेतन न मिलने से गंभीर संकट

मजदूरों का आरोप है कि कंपनी उनसे तय समय से अधिक काम करा रही है, जबकि मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा। वेतन न मिलने के कारण मजदूरों को खाने-पीने और रहने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि कई मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं।

Jharkhand workers stranded in Dubai: वीडियो भेजकर सरकार से लगाई मदद की गुहार, वतन वापसी की मांग

दुबई में फंसे मजदूरों ने एक वीडियो संदेश भेजकर अपनी पीड़ा साझा की है और केंद्र व राज्य सरकार से तत्काल मदद की अपील की है। यह वीडियो प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली को भेजा गया, जिसे उन्होंने मीडिया के साथ साझा किया। सिकन्दर अली ने सरकार से मांग की है कि मजदूरों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल की जाए।

उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई झारखंडी मजदूर विदेश जाकर शोषण का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के मधगोपाली पंचायत के दूधपनिया गांव निवासी प्रवासी श्रमिक विजय कुमार महतो की 23 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब में मौत हो गई थी। तीन महीने बीतने के बावजूद न तो उनका शव देश लाया जा सका है और न ही परिजनों को मुआवजा मिला है।

दुबई में फंसे मजदूरों में गिरिडीह जिले के रोशन कुमार, अजय कुमार, राजेश महतो, अजय कुमार; बोकारो जिले के डालेश्वर महतो तथा हजारीबाग जिले के जागेश्वर महतो, फालेन्द्र महतो, बैजनाथ महतो, दिलीप महतो, गंगाधर महतो, त्रिलोकी महतो, दीपक कुमार, रोहित महतो और सेवा महतो शामिल हैं।

READ ALSO: Sex Racket Exposed: केलो विहार कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित मजदूरों और उनके परिजनों को अब सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप की उम्मीद है, ताकि सभी मजदूरों को सुरक्षित स्वदेश लाया जा सके और भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Police Inspection : आईजी रामगोपाल गर्ग का कोरबा दौरा, वार्षिक निरीक्षण में परखी पुलिस व्यवस्था

Police Inspection : जन दरबार में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, कानून व्यवस्था

Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियां, वायरल वीडियो से मचा बवाल

Night Club Controversy : सेरीखेड़ी स्थित क्लब में टीवी एक्टर्स और इंफ्लुएंसर्स

Tikamgarh News : उमा भारती का अनोखा अंदाज़, ठेले पर खड़े होकर बेचा पोहा

Tikamgarh News : पूर्व CM उमा भारती गरीबों के समर्थन में उतरीं

Pakistan Lockdown: मिडिल ईस्ट संकट का असर, पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन, रात 8 बजे बाजार होगा बंद

Pakistan Lockdown: मध्य-पूर्व में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच तनाव बेहद

International Development Cooperation: मुख्यमंत्री साय की ऑस्ट्रेलियाई दूत से मुलाकात

International Development Cooperation: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य

LPG Gas Shortage: दुर्ग में गैस संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर चक्काजाम

LPG Gas Shortage: दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करसा में

Bastar Development Plan: बस्तर 2.0 की शुरुआत, विकास की नई राह पर छत्तीसगढ़

Bastar Development Plan: छत्तीसगढ़ में "बस्तर 2.0" की शुरुआत के साथ अब

Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, टर्बाइन ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Bhilai Steel Plant Fire: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया

IPL 2026 Point table: अंक तालिका में पंजाब किंग्स टॉप पर, जानें अन्य टीमों की स्थिति

IPL 2026 Point table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रोमांच लगातार

Song Controversy: नोरा फतेही को NCW में पेश होने का आखिरी मौका, ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर बढ़ा था विवाद

Song Controversy: कनाडा मूल की बॉलीवुड डांसर, अभिनेत्री और सिंगर नोरा फतेही

Bhopal में बनने जा रहा फाइनेंस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, कैबिनेट बैठक में मिलेगी मंजूरी

Bhopal: भोपाल प्रदेश में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने और आर्थिक रिसर्च