By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर युवाओं को मिला स्वास्थ्य का संदेश
मध्य प्रदेश

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर युवाओं को मिला स्वास्थ्य का संदेश

Abhishek Singh
Last updated: April 7, 2026 3:35 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डॉ. ए.के. द्विवेदी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (शरीर क्रिया विज्ञान), ने एसकेआरपी गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में बीएचएमएस विद्यार्थियों को विशेष व्याख्यान देकर रक्ताल्पता (एनीमिया) की रोकथाम, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।डॉ. द्विवेदी ने कहा कि एनीमिया केवल एक रोग नहीं, बल्कि पोषण की कमी और असंतुलित जीवनशैली का परिणाम है, इसे सही खान-पान और जागरूकता से आसानी से रोका जा सकता है। उन्होंने गुड़-चना, खारक, पिंड खजूर, पालक, चीकू, चुकन्दर, सत्तू और आंवला कैंडी के नियमित सेवन के सकारात्मक प्रभावों को विस्तार से समझाया।

Contents
World Health Day : कम उम्र में बढ़ता मोटापा एक गंभीर चिंताWorld Health Day : पीसीओडी एवं हार्मोनल असंतुलन पर विशेष ध्यानWorld Health Day : मानसिक स्वास्थ्य और योग का महत्व
World Health Day

World Health Day : उन्होंने “Health, Disposition and Disease” के सिद्धांत को बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य, मानसिक प्रवृत्ति और रोग ये तीनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, और प्रारंभिक अवस्था में संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

World Health Day : कम उम्र में बढ़ता मोटापा एक गंभीर चिंता

डॉ. द्विवेदी ने युवाओं में तेजी से बढ़ते मोटापे को गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि अनियमित दिनचर्या, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कम उम्र में ही हार्ट अटैक जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इससे बचने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक संतुलन आवश्यक है।

World Health Day : पीसीओडी एवं हार्मोनल असंतुलन पर विशेष ध्यान

विशेष रूप से 18 से 26 वर्ष की युवतियों में बढ़ती PCOD (पीसीओडी), अनियमित माहवारी और हार्मोनल असंतुलन पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को फिजियोलॉजिकल एवं प्राकृतिक तरीकों से नियंत्रित किया जा सकता है, जिसमें सही आहार, नियमित दिनचर्या और मानसिक संतुलन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

World Health Day : मानसिक स्वास्थ्य और योग का महत्व

डॉ. द्विवेदी ने अनावश्यक क्रोध, चिड़चिड़ापन, मानसिक थकान, भूलने की आदत और अनिद्रा से बचने के लिए योग को अत्यंत प्रभावी बताया। उन्होंने विशेष रूप से शवासन करने की सलाह दी, जिससे मन और शरीर दोनों को संतुलन मिलता है।00कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। यह व्याख्यान युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।

READ MORE : MP Cabinet Decisions : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, किसानों, छात्रों और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली बड़ी सौगात

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Sheikhpura Road Accident
बिहार

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

By Yoganand Shrivastava
Maharashtra Murder Case
महाराष्ट्र

Maharashtra Murder Case: महाराष्ट्र में पत्नी की हत्या के बाद शव लेकर घूमता रहा पति, घंटों बाद पुलिस के सामने किया सरेंडर

By Yoganand Shrivastava
Guna GRP Action
मध्य प्रदेश

Guna GRP Action: गुना जीआरपी का बड़ा खुलासा: ट्रेनों में महिलाओं को निशाना बनाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरोह पकड़ा, 9 आरोपी गिरफ्तार

By Yoganand Shrivastava
Lalu Yadav, Fodder Scam Case
दिल्ली

Lalu Yadav, Fodder Scam Case: देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से इंकार

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?