,

Assembly Elections: केरल, असम और पुदुचेरी चुनाव 2026, आज समाप्त होगा प्रचार अभियान, 9 अप्रैल को मतदान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Assembly Elections

Assembly Elections: असम, केरल और पुदुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान आज शाम को समाप्त हो जाएगा। असम में 126, केरल में 140 और पुदुचेरी में 30 सीटों के लिए मतदान गुरुवार को एक ही चरण में होगा।

Assembly Elections: केरल में कुल 2.71 करोड़ मतदाता

केरल में कुल 2.71 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं, जिसमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 2.42 लाख से अधिक प्रवासी मतदाता भी मतदान कर सकते हैं। इस चुनाव में 140 सीटों पर कुल 890 उम्मीदवार भाग ले रहे हैं।

Assembly Elections: केरल में राजनीतिक दिग्गजों का प्रचार जोरों पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NDA उम्मीदवारों के समर्थन में राज्य में कई रैलियों और रोड शो में हिस्सा लिया। राज्य की राजनीति पर लंबे समय से कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और माकपा नेतृत्व वाले एलडीएफ का दबदबा रहा है।

इस महत्वपूर्ण चुनाव के मद्देनज़र, गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रचार अभियान चलाया। वहीं, सत्तारूढ़ एलडीएफ का प्रचार मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और माकपा के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में किया गया।

Assembly Elections: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में नामांकन पत्रों की जांच

आज तमिलनाडु में एक चरण के मतदान और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोनों राज्यों में नामांकन की प्रक्रिया कल समाप्त हुई थी, और उम्मीदवार गुरुवार तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 23 अप्रैल को होगी। वहीं, पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण की 142 सीटों पर 29 अप्रैल को होगा। चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतगणना 4 मई को आयोजित की जाएगी।

read also: Trump warns Iran: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी, ट्रंप बोले- ‘एक रात में सब खत्म कर सकते हैं’

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा