,

Pakistan Lockdown: मिडिल ईस्ट संकट का असर, पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन, रात 8 बजे बाजार होगा बंद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pakistan Lockdown

Pakistan Lockdown: मध्य-पूर्व में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच तनाव बेहद संवेदनशील स्थिति में पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया, तो अमेरिका कड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा। इस चेतावनी के चलते वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है और इसके असर दुनिया भर में देखने को मिल रहे हैं।

Pakistan Lockdown: वैश्विक संकट का पाकिस्तान पर सीधा असर

इस संघर्ष का असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में अब हालात और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बढ़ती महंगाई और सीमित संसाधनों के कारण आम लोगों का जीवन कठिन हो गया है।

Pakistan Lockdown: सरकार के फैसले से बढ़ा जनआक्रोश

पाकिस्तान सरकार ने ऊर्जा बचाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए 7 अप्रैल से अधिकतर शहरों में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक बंद करने का आदेश दिया है। इस फैसले का असर आम जनजीवन पर पड़ा है और लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

Pakistan Lockdown: पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी उछाल

देश में ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। हाल ही में पेट्रोल की कीमत 458 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी। हालांकि विरोध के बाद सरकार ने इसे घटाकर करीब 378 रुपये प्रति लीटर कर दिया, लेकिन फिर भी आम लोगों के लिए यह बड़ी राहत नहीं मानी जा रही।

Pakistan Lockdown: जरूरी चीजों की भी किल्लत

पाकिस्तान में केवल ईंधन ही नहीं, बल्कि आटा, बिजली और पानी जैसी बुनियादी जरूरतों की भी कमी महसूस की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर रहे हैं।

Pakistan Lockdown: बढ़ती महंगाई से जनता परेशान

महंगाई के लगातार बढ़ते दबाव ने आम लोगों की स्थिति और कठिन बना दी है। पहले से ही आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान के लिए यह वैश्विक तनाव नई चुनौती बनकर सामने आया है। आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

read also: Trump warns Iran: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी, ट्रंप बोले- ‘एक रात में सब खत्म कर सकते हैं’

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ