,

Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, टर्बाइन ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Bhilai

Bhilai Steel Plant Fire: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह हादसा प्लांट के पीबीएस-2 यूनिट में हुआ, जहां अचानक टर्बाइन में ब्लास्ट होने के बाद आग तेजी से फैल गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Bhilai Steel Plant Fire: पीबीएस-2 यूनिट में आग, 5 कर्मचारी घायल, एक का पैर फ्रैक्चर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लास्ट के तुरंत बाद कर्मचारियों ने पीछे के रास्ते से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में दो बीएसपी कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक घायल हो गए हैं। इनमें से एक कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं।

Bhilai Steel Plant Fire: फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर, कारणों की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

read also: Delhi पवन खेड़ा के घर पहुँची असम पुलिस: सीएम हिमंत की पत्नी पर ‘फर्जी पासपोर्ट’ के आरोपों के बाद बढ़ा कानूनी शिकंजा

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…