Song Controversy: नोरा फतेही को NCW में पेश होने का आखिरी मौका, ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर बढ़ा था विवाद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Song Controversy

Song Controversy: कनाडा मूल की बॉलीवुड डांसर, अभिनेत्री और सिंगर नोरा फतेही फिलहाल मुश्किलों का सामना कर रही हैं। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ के विवादित बोलों को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने नोरा को 27 अप्रैल, 2026 को आखिरी मौका दिया है कि वह आयोग के सामने पेश हों और अपनी बात रख सकें।

पहली सुनवाई 6 अप्रैल को हुई थी, जिसमें नोरा अपने वकील के जरिए ही पेश हुईं, लेकिन आयोग ने इसे स्वीकार नहीं किया। मामले में अभिनेता संजय दत्त को भी समन जारी किया गया है।

Song Controversy: NCW ने गाने का लिया था स्वतः संज्ञान

NCW ने विवादित गाने के आपत्तिजनक बोलों को ध्यान में रखते हुए स्वतः संज्ञान लिया था। 6 अप्रैल को हुई सुनवाई में नोरा के वकील मौजूद थे, लेकिन आयोग ने उनसे सीधे प्रतिनिधित्व स्वीकार नहीं किया और अभिनेत्री को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया।

Song Controversy: अगली सुनवाई में पेश न हुईं तो कार्रवाई संभव

महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बयान में कहा कि नोरा फतेही को 27 अप्रैल को खुद उपस्थित होने का अंतिम मौका दिया गया है। यदि इस बार भी अभिनेत्री पेश नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Song Controversy: गीतकार और निर्माता ने माफी मांगी

सुनवाई में गाने के गीतकार रकीब आलम, डायरेक्टर प्रेम, और प्रोडक्शन टीम KVN प्रोडक्शंस के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने लिखित माफी देते हुए स्वीकार किया कि गाने के बोलों का समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। साथ ही उन्होंने अगले तीन महीनों में महिला सशक्तिकरण की पहल करने और रिपोर्ट पेश करने का आश्वासन भी दिया।

Song Controversy: महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं

NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा, “क्रिएटिविटी के नाम पर महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लोगों को समन भेजा गया है, उन्होंने बोलों और उनके अर्थ की जानकारी नहीं होने का दावा नहीं कर सकते।

Sarke Chunar Teri Controversy: संजय दत्त को भी समन, फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज

आयोग ने अभिनेता संजय दत्त को भी समन जारी किया है। उन्हें 8 अप्रैल को आयोग के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया। ‘केडी: द डेविल’ फिल्म इसी महीने 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गाना YouTube पर रिलीज होने के तुरंत बाद विवादों में आ गया था और प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

Song Controversy: नोरा फतेही ने दी सफाई

नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें गाने के हिंदी अनुवादित वर्जन के बारे में जानकारी नहीं थी। नोरा ने कहा, “मैंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था। मुझे कन्नड़ भाषा नहीं आती, इसलिए मैंने मेकर्स की बातों पर भरोसा किया। हिंदी में डब किए गए वर्जन के लिए मुझे कोई मंजूरी नहीं दी गई।”

read also: ‘Dhurandhar 2’ की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने की तारीफ, बॉक्स ऑफिस पर ₹1000 करोड़ का रिकॉर्ड

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई