,

LPG Gas Shortage: दुर्ग में गैस संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर चक्काजाम

LPG Gas Shortage

LPG Gas Shortage: दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करसा में रसोई गैस की भारी किल्लत से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। HP गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति न होने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, जिन्होंने सड़क पर खाली सिलेंडर रखकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया।

LPG Gas Shortage: भिलाई-3 के ग्राम करसा में सिलेंडर की किल्लत, महिलाओं ने खाली सिलेंडर रखकर किया विरोध

प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वे लंबे समय से गैस आपूर्ति की समस्या को लेकर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही गैस एजेंसी इस ओर ध्यान दे रही है। सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को खाना बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

LPG Gas Shortage: प्रशासन और गैस एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस ने संभाली स्थिति

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन ग्रामीणों में अब भी आक्रोश बना हुआ है।

read also: Delhi पवन खेड़ा के घर पहुँची असम पुलिस: सीएम हिमंत की पत्नी पर ‘फर्जी पासपोर्ट’ के आरोपों के बाद बढ़ा कानूनी शिकंजा

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…