वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jharkhand Pavilion becomes the centre of attraction at World Food India 2025

REPORT- HIMANSHU

BY- ISA AHMAD

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में झारखंड पवेलियन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां झारखंड सरकार के उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए मंडप में राज्य के पारंपरिक और प्राकृतिक उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है।

प्राकृतिक स्वाद ने लुभाया दर्शकों को

पवेलियन में रागी का लड्डू, महुआ, बांस की करेल का अचार, मशरूम का अचार, नमकीन, जेली और चॉकलेट जैसे उत्पाद आगंतुकों को खूब पसंद आ रहे हैं। ये सभी उत्पाद झारखंड की प्राकृतिक समृद्धि और आदिवासी परंपराओं की झलक दिखाते हैं।

किसानों की आय में वृद्धि

रागी आधारित उत्पादों की बिक्री सबसे अधिक हो रही है। विभिन्न संस्थाएं झारखंड के करीब 26,000 किसानों से रागी खरीदकर प्रोसेसिंग करती हैं और इन्हें देशभर में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से उपलब्ध कराती हैं। इसी तरह मशरूम से बने अचार और अन्य ऑर्गेनिक उत्पाद बाजार में लोकप्रिय हो रहे हैं।

ऑर्गेनिक उत्पादों की बढ़ती मांग

बदलती जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के कारण महुआ, जामुन का पाउडर, सिरका, कटहल और फुटहल का अचार जैसी वस्तुओं की मांग बढ़ गई है। लोग पारंपरिक और प्राकृतिक स्वाद को अपनाने के साथ-साथ किसानों के सशक्तिकरण में भी योगदान दे रहे हैं।

झारखंड पवेलियन न केवल राज्य की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को प्रदर्शित कर रहा है, बल्कि यहां के किसानों को नई पहचान और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,