,

झारखंड को विकास की नई रफ्तार: मंत्रिपरिषद बैठक में शिक्षा, सड़क, किसान और प्रशासन पर हुए बड़े फैसले

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 08 दिसंबर 2025 को आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, किसानों के हित और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में लिए गए प्रमुख फैसलों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है—

1. लातेहार में डिग्री कॉलेज निर्माण को मंजूरी
नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय, पलामू के अंतर्गत लातेहार जिले के बालूमाथ में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण हेतु 38 करोड़ 82 लाख 8 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

2. वर्ष 2026 के अवकाश घोषित
झारखंड सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों और बैंकों के लिए वर्ष 2026 के सार्वजनिक एवं अन्य अवकाशों को मंजूरी दी गई।

3. न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नियुक्ति संशोधन
वन्दना भारती एवं सुषमा बड़ाईक की उप समाहर्ता पद पर नियुक्ति तिथि में संशोधन एवं वरीयता निर्धारण को स्वीकृति दी गई।

4. बांध सुरक्षा समिति का पुनर्गठन
बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 के तहत राज्य में State Committee on Dam Safety (SCDS) के पुनर्गठन को मंजूरी दी गई।

सड़क और पुल निर्माण से जुड़े बड़े फैसले

5. गोड्डा जिले में सड़क निर्माण
घाटबंका से देवडांड़ तक 17.808 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 127 करोड़ 54 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

6. साहेबगंज में सड़क निर्माण
दिग्धी मोड़ से मालिन रिसौड़ मोड़ तक 8.176 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 61 करोड़ 57 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।

7. डालटनगंज में नॉर्थ कोयल नदी पर पुल
डालटनगंज-चैनपुर मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए 64 करोड़ 6 लाख रुपये की मंजूरी दी गई।

8. गुमला जिले में सड़क चौड़ीकरण
बांकुटोली–कुरकुरा–बानो पथ (33.568 किमी) के चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण के लिए 140 करोड़ 51 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

9. रांची में फोरलेन फ्लाईओवर
सिरमटोली चौक से मेकॉन गोलचक्कर तक 2.34 किमी लंबे चार लेन फ्लाईओवर निर्माण के लिए 470 करोड़ 12 लाख रुपये की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

शिक्षा, स्वास्थ्य और कर्मचारियों से जुड़े फैसले

10. चतरा में नया डिग्री कॉलेज
सिमरिया, चतरा में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण के लिए 34 करोड़ 62 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

11. रांची विश्वविद्यालय में पदों का पुनर्गठन
रांची विश्वविद्यालय एवं उसके अंगीभूत कॉलेजों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन को मंजूरी दी गई।

12. होमियोपैथिक कॉलेज के इंटर्न छात्रों की वृत्तिका बढ़ी
गोड्डा स्थित राजकीय होमियोपैथिक कॉलेज के इंटर्न छात्रों की मासिक वृत्तिका राशि बढ़ाई गई।

13. रिम्स के सह-प्राध्यापकों को प्रोन्नति
रिम्स, रांची के सह-प्राध्यापकों को 1 जुलाई 2019 से प्राध्यापक पद पर प्रोन्नति देने की स्वीकृति दी गई।

14. दो चिकित्सकों पर कार्रवाई
डॉ. प्रभु सहाय लिंडा को सेवा से मुक्त तथा डॉ. अंजना गांधी को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया।

किसानों के लिए बड़े फैसले

15. धान अधिप्राप्ति योजना को मंजूरी
खरीफ विपणन मौसम 2025–26 से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए “झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना” लागू होगी।

16. धान पर बोनस की घोषणा
एमएसपी के अतिरिक्त किसानों को बोनस देने के लिए 48 करोड़ 60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। अब कुल खरीद दर 2450 रुपये प्रति क्विंटल होगी।

खनन, वन एवं पर्यावरण से जुड़े निर्णय

17. बादम कोयला परियोजना के लिए भूमि लीज स्वीकृत
हजारीबाग जिले में एनटीपीसी को 30 वर्षों के लिए भूमि लीज पर देने की स्वीकृति दी गई।

18. झारखंड पारिस्थितिकी पर्यटन प्राधिकार में संशोधन
JETA के नियमों एवं उपनियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

19. संस्कृत महाविद्यालयों के शिक्षकों को संशोधित वेतनमान
पंचम, छठा और सप्तम वेतनमान की स्वीकृति दी गई।

20. मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति/जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना में संशोधन
योजना को और प्रभावी बनाने के लिए संशोधन किया गया।

21. कोषागार संहिता में संशोधन
झारखंड ट्रेजरी कोड 2016 में संशोधन को मंजूरी दी गई।

22. कैग रिपोर्ट को विधानसभा में पेश करने की स्वीकृति
खनिज प्रबंधन एवं वित्तीय वर्ष 2024–25 की लेखा परीक्षा रिपोर्ट को आगामी सत्र में पेश किया जाएगा।

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के