,

झारखंड: मां की मौत के बाद शव को 40 घंटे तक घर में छोड़कर भागा पूरा परिवार, ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार

BY: Yoganand Shrivastva

गढ़वा ज़िले के भवनाथपुर पंचायत के बुका गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला तेतरी देवी की डायरिया से मौत हो गई, लेकिन उनके तीनों बेटे, बहुएं और पोते-पोतियां शव को घर में छोड़कर गांव से फरार हो गए। 40 घंटे तक शव घर में पड़ा रहा और कोई अंतिम संस्कार करने नहीं आया।

पति की पहले ही हो चुकी थी मौत

गुरुवार को तेतरी देवी का निधन हुआ। उनके पति हरचरन बियार की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। परिजनों के फरार होने के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद की थी कि परिवार का कोई सदस्य लौटकर अंतिम संस्कार करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

डायरिया के डर से छोड़ा गांव

मृतका के बेटे बिंदू बियार का कहना है कि डायरिया फैलने के डर से पूरा परिवार गांव छोड़कर चला गया, जिसके कारण अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने संभाला जिम्मा

शनिवार को कुछ ग्रामीण शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा और पंचायत मुखिया बेबी देवी को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने दफनाने की जगह हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए।

कफन और मुखाग्नि की व्यवस्था

समाजसेवी अनुज यादव उर्फ बबलू यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कफन की व्यवस्था की और शव को बुका नदी के श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया। रामलाल भुइयां ने मुखाग्नि दी। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि हिंदू धर्म में माता-पिता के अंतिम संस्कार का कर्तव्य पुत्र का होता है, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके।

प्रशासन की चुप्पी पर नाराज़गी

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस संवेदनशील मामले में स्थानीय प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया, जिससे लोगों में रोष है।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण