,

JEE Main 2026 सेशन-1 रिज़ल्ट जारी, इस साल 12 छात्रों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल

- Advertisement -
Ad imageAd image
JEE Main 2026

JEE Main 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन-1 का रिज़ल्ट घोषित कर दिया है। इस बार कुल 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है, जिसमें से 7 छात्र कोटा से पढ़ाई कर रहे हैं। इस साल कुल 43 छात्र अपने-अपने राज्यों में टॉप कर चुके हैं।

JEE Main 2026: 6 साल में सबसे अधिक सवाल ड्रॉप

इस साल परीक्षा में कुल 9 सवाल ड्रॉप किए गए हैं, जिनमें 7 फिजिक्स और 2 मैथ्स के हैं। ड्रॉप सवालों का मतलब है कि एक से अधिक विकल्प सही होना या चारों विकल्प गलत होना। जिन छात्रों ने इन्हें अटेम्प्ट किया, उन्हें पूरे 4 अंक दिए गए। यह पिछले 6 वर्षों में सबसे अधिक ड्रॉप सवालों की संख्या है।

JEE Main 2026: 100 पर्सेंटाइल टॉपर: सभी लड़के

JEE Main 2026

इस साल 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले सभी टॉपर लड़के हैं। पिछले वर्षों में केवल 2022, 2024 और 2025 में ही लड़कियों ने इस क्लब में जगह बनाई थी। कुल मिलाकर, इस साल टॉपर्स की संख्या पिछले 5 साल में सबसे कम है।

दिल्ली का श्रेयस मिश्रा बना ऑल इंडिया टॉपर

JEE Main 2026: देशभर के टॉप 10 छात्रों में शामिल हैं-

  • श्रेयस मिश्रा – दिल्ली
  • नरेंद्र गारी महिथ – आंध्र प्रदेश
  • शुभम कुमार – राजस्थान
  • कबीर छिल्लर – राजस्थान
  • चिरंजीव कर – राजस्थान
  • भावेश पात्र – ओडिशा
  • अनय जैन – हरियाणा
  • अर्णव गौतम – राजस्थान
  • पसाला मोहित – आंध्र प्रदेश
  • माधव विराडिया – महाराष्ट्र

राजस्थान और आंध्र प्रदेश का दबदबा

इस साल राजस्थान से 4 टॉपर हैं और आंध्र प्रदेश से 2। पिछले साल भी राजस्थान से 5 टॉपर थे। कुल मिलाकर पिछले 6 वर्षों में राजस्थान और तेलंगाना का दबदबा रहा है। 2025 और 2026 में राजस्थान के टॉपर लगातार बढ़े हैं।

JEE Main 2026: ड्रॉप सवालों का टॉपर्स और औसत छात्रों पर असर

विशेषज्ञों के मुताबिक, ड्रॉप सवालों का फायदा औसत से कम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को होता है, जबकि टॉपर्स को नुकसान उठाना पड़ता है। इस साल कुल 9 सवाल ड्रॉप हुए, जो कुल अंकों का 12% हैं।

JEE Main 2026: मध्यप्रदेश टॉपर

रिद्धेश बेंडले (इंदौर) 99.999 पर्सेंटाइल के साथ मध्यप्रदेश में टॉप रहे। लड़कियों में अनुष्का अग्रवाल (इंदौर) 99.96 पर्सेंटाइल के साथ राज्य में शीर्ष पर रहीं। हालांकि, 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों में इस बार मध्यप्रदेश से कोई नाम नहीं है।

Read also: MP: Top 10 News

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में