,

जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना बलात्कार मामले में दोषी करार, सजा का ऐलान शनिवार को होगा

BY: Yoganand shrivastva

जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार को बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराया है। यह मामला हासन जिले के होलेनरसिपुरा ग्रामीण थाना क्षेत्र में दर्ज पहला केस है, जिसकी सुनवाई लंबे समय से चल रही थी। अदालत अब शनिवार, 2 अगस्त को सजा का ऐलान करेगी।


अदालत ने 18 जुलाई को पूरी की थी सुनवाई

बेंगलुरु स्थित विशेष MP/MLA कोर्ट ने 18 जुलाई को इस केस में सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया गया। अब अदालत शनिवार को यह तय करेगी कि प्रज्वल रेवन्ना को कितनी सजा दी जाएगी।


हजारों आपत्तिजनक वीडियो आए थे सामने

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज कुल चार आपराधिक मामले चल रहे हैं। इन मामलों में तब तेजी आई जब 2000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप्स सामने आए, जिनमें कथित तौर पर कई महिलाओं के यौन शोषण को दिखाया गया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया।


पहली शिकायत अप्रैल 2024 में हुई थी दर्ज

प्रज्वल के खिलाफ पहला केस अप्रैल 2024 में दर्ज किया गया था। शिकायत करने वाली महिला, उनके परिवार के फार्महाउस में घरेलू सहायिका के रूप में कार्यरत थी। उसने आरोप लगाया था कि 2021 से लगातार यौन उत्पीड़न किया गया और धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को बताया, तो आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे।


राजनीतिक परिवार से संबंध

प्रज्वल रेवन्ना एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना के बेटे हैं। वे हासन लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं।


अब आगे क्या?

अब इस हाई प्रोफाइल मामले में सभी की नजरें शनिवार को होने वाले सजा के ऐलान पर टिकी हैं। यदि कोर्ट उन्हें अधिकतम सजा देती है, तो यह न केवल कानूनी बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी एक बड़ा घटनाक्रम होगा।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण