जशपुर: फरसाबहार धान खरीदी केंद्र में लापरवाही उजागर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jashpur: Negligence exposed in Farasbahar paddy procurement center

रिपोर्टर – भोज सिंह

खुले में पड़ा धान मवेशियों का निवाला बना

जशपुर जिले के फरसाबहार धान खरीदी केंद्र से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक अनदेखी के कारण किसानों का बहुमूल्य धान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। केंद्र पर न तो कोई चौकीदार मौजूद है और न ही प्रबंधक, जिससे पूरा परिसर अव्यवस्था का शिकार हो गया है।

मौके पर लिए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खुले में पड़ा धान गाय-बैलों का निवाला बन रहा है। यह न केवल किसानों की मेहनत का अपमान है, बल्कि सरकारी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं, मानसून सिर पर है और धान का अब तक उठाव नहीं हो पाना कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

स्थानीय लोगों और किसानों का कहना है कि धान खरीदी केंद्र में जिम्मेदार कर्मचारियों की अनुपस्थिति और अनदेखी से यह स्थिति बनी है। प्रबंधक और चौकीदार की गैरमौजूदगी ने इस बात को और भी स्पष्ट कर दिया है कि इस केंद्र पर निगरानी का अभाव है।

अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कदम उठाता है। फरसाबहार मंडी प्रबंधक की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं और किसानों की मांग है कि इस मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

धान जैसे संवेदनशील और किसानों की आजीविका से जुड़े मसले में इस तरह की अनदेखी प्रशासनिक सुस्ती और जवाबदेही की कमी को दर्शाती है। अब जिले का प्रशासन क्या निर्णय लेता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG