,

Jamtara: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर भाजपा की हुंकार, महिलाओं को नीति निर्धारण में मिलेगा 33% आरक्षण

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jamtara

Report: Ratan kumar

Jamtara भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने इसे देश की राजनीति में महिलाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार मौजूद रहीं।

Jamtara संसद और विधानसभाओं में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित हुआ यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इससे महिलाएं न केवल नेतृत्व करेंगी, बल्कि देश के भविष्य के लिए नीति निर्माण में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

Jamtara विपक्ष पर निशाना और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल

शालिनी बैसखियार ने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि दशकों तक महिलाओं को सिर्फ वादों और आश्वासनों के भरोसे रखा गया, लेकिन अब पहली बार धरातल पर ठोस काम हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में युवतियों और महिलाओं के साथ हो रही निरंतर घटनाएं प्रशासन की विफलता को दर्शाती हैं, जिससे पूरा समाज आहत है।

Jamtara सशक्तिकरण से ही सुनिश्चित होगा देश का विकास

जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता और मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी ने भी केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश का सर्वांगीण विकास संभव है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह, जिला मंत्री आभा आर्या सहित कई महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।

Read this: Indore अंबेडकर जयंती: महू में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, कलेक्टर शिवम वर्मा ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर