जामताड़ा : साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamtara: Police takes major action against cyber criminals, three arrested

मोबाइल, सिम कार्ड और नकदी बरामद

जामताड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जिले की साइबर पुलिस ने एक बार फिर साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मिहिजाम और नारायणपुर थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, एक आधार कार्ड, ₹44,900 नकद और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई पु.नि.-सह-थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में की गई। टीम में पु.नि. मनीष कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार, अमृत कुमार हराम सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये साइबर अपराधी Magicpin ऐप के जरिए PhonePe में ₹999 कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजकर लोगों से पैसा ट्रांसफर करवाते थे। इसके अलावा, ये RTO E-CHALLAN और SBI Credit Card Update के नाम पर APK फ़ाइल डाउनलोड करवाकर पीड़ितों के मोबाइल से निजी जानकारी चुराते और ई-वॉलेट के माध्यम से ठगी करते थे।

पुलिस के अनुसार, इनका अपराध नेटवर्क बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड तक फैला हुआ था। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म

Saqib Hussain: जूतों के लिए रोया बेटा, मां ने बेचे गहने… आज IPL में चमका सितारा

Saqib Hussain ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल 2026 में सभी का

Illegal Tree Cutting: कोरिया में सागौन प्लांटेशन पर लकड़ी तस्करों का हमला, अवैध कटाई से वन संपदा खतरे में

Illegal Tree Cutting: कोरिया जिले से रिपोर्टर चन्द्रकान्त पारगीर की रिपोर्ट के

Trump की आलोचना पर पोप लियो का जवाब, ‘शांति का संदेश Gospel पर आधारित, डरने की जरूरत नहीं’

Trump: वॉशिंगटन से सामने आए घटनाक्रम में अमेरिका में जन्मे पोप लियो

University Development: एक साल में बदली खैरागढ़ विश्वविद्यालय की तस्वीर, विकास के नए आयाम स्थापित

University Development: खैरागढ़ से संवाददाता खिलेश वर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, कुलपति

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. हवाला के नाम पर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कई जिलों में भीषण

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को वैशाख मास के