,

JamshedpurNews: मारवाड़ी समाज के लिए बनेगा नेशनल लेवल का स्कूल: विवेक चौधरी

jamshedpur-marwari-samaj-national-level-school-vivek-chaudhary

Report: Prem Srivastav

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आगामी चुनाव को लेकर इस बार समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा और ऊर्जावान नेतृत्व के रूप में मैदान में उतरे विवेक चौधरी ने समाज में बदलाव की नई उम्मीदें जगा दी हैं।

पत्रकारों से बातचीत में विवेक चौधरी ने कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य Jamshedpur में मारवाड़ी समाज के बच्चों के लिए एक नेशनल लेवल का स्कूल स्थापित करना है। यह स्कूल विशेष रूप से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराएगा।

Jamshedpur 14 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर समाज में बढ़ी उत्सुकता

14 दिसंबर को होने वाले पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव के लिए जारी अपने घोषणा पत्र में विवेक चौधरी ने कई अहम प्रस्ताव शामिल किए हैं। इनमें 24×7 मेडिकल इमरजेंसी सहायता टीम, निशुल्क कानूनी सहायता सेवा, प्रोफेशनल त्वरित सहायता दल, मृत्यु एवं दाह संस्कार सहयोग सेवा और सांस्कृतिक संरक्षण कार्यक्रम प्रमुख हैं।

इसके साथ ही उन्होंने युवाओं के लिए व्यावसायिक मार्गदर्शन, स्टार्टअप सपोर्ट, महिलाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण, तथा संगठन को अधिक पारदर्शी और सहभागी बनाने पर भी जोर दिया है। विवेक चौधरी की इन घोषणाओं को समाज के विभिन्न वर्गों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे चुनाव को लेकर उत्सुकता और माहौल और भी गरमाता नजर आ रहा है।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…