Jammu Kashmir Election Phase 2 Voting: दूसरे चरण में मतदान की रफ्तार धीमी, सुबह 11 बजे तक हुई 24.10% वोटिंग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jammu Kashmir Election Phase 2 Voting

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। दूसरे चरण में जम्मू कश्मीर के छह जिलों की 26 सीटों पर मतदान हो रहा है। 18 सितंबर को हुए पहले चरण के मतदान में 61.38% वोटिंग हुई थी। वहीं, दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 24.10% मतदान हुआ। इस चरण में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

सुबह 11 बजे तक का आकड़ा

बडगाम में 25.53 फीसदी मतदान
गांदरबल में 27.20 प्रतिशत वोटिंग
पुंछ में 33.06 फीसदी मतदान
राजोरी में 30.04 प्रतिशत वोटिंग
रियासी में 33.39 फीसदी मतदान
श्रीनगर में 11.67 प्रतिशत वोटिंग

239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

दूसरे चरण में कश्मीर घाटी के तीन जिलों गांदरबल, श्रीनगर और बडगाम में मतदान हो रहा है। वहीं जम्मू क्षेत्र के रियासी, राजौरी और पुंछ जिलों में भी मतदान जारी है। लगभग 25.78 लाख मतदाता 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में दर्ज कर रहे हैं। 25.78 लाख मतदाताओं में से 13.12 लाख पुरुष मतदाता और 12.65 लाख महिला मतदाता और 53 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

कई वीएपी सीट शामिल

दूसरे चरण के मतदान में प्रमुख उम्मीदवारों में बडगाम और गांदरबल दोनों सीटों से पूर्व मुख्यमंत्री और एनसी नेता उमर अब्दुल्ला शामिल हैं। इसके अलावा नौशेरा विधानसभा सीट पर भी वोटिंग हो रही है। यहां से जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंदर रैना उम्मीदवार हैं। सेंट्रल-शाल्टेंग सीट पर भी वोटिंग जारी है। यहां से जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा उम्मीदवार है।

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली