,

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की एक और लिस्ट जारी, 6 उम्मीदवारों का नाम शामिल

- Advertisement -
Ad imageAd image
J&K assembly elections

आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस छठी लिस्ट में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।
इस लिस्ट में आरएस पठानिया उधमपुर पूर्व से और नसीर अहमद लोन बांदीपोरा से चुनाव लड़ेंगे। करनाह सीट से मो. इदरीस करनाही को टिकट मिला है। हंदवाड़ा सीट से गुलाम मोहम्मद मीर पार्टी के प्रत्याशी होंगे। गुरेज सीट से फकीर मोहम्मद खान लड़ेंगे। सोनावारी विधानसभा सीट से अब्दुल रशीद खान मैदान में होंगे।

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव

  • 18 सिंतबर को पहले चरण का चुनाव
  • 25 सितंबर को दूसरे चरण का चुनाव
  • 1 अक्टूबर को तीसरे चरण का चुनाव
  • नतीजे- 8 अक्टूबर

जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता

चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार ने बताया था कि, जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता होंगे, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं, 3.71 लाख पहली बार मतदाता और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं।

10 साल पहले 2014 में ये थे नतीजे?

जम्मू कश्मीर में पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। तब राज्य में 87 विधानसभा सीटें थीं। साल 2014 की परिणाम की बात करें तो बीजेपी ने 25, महबूबी मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस 15 तो कांग्रेस को 12 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि अन्य के खाते में 7 सीटें गईं थी। हालांकि, मौजूदा समय में घाटी की तस्वीर बदल चुकी है। यहां परिसीमन के बाद सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में 114 विधानसभा की सीटें हैं लेकिन 24 सीटें पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में है जिस पर पाकिस्तान का कब्जा है। इस तरह वर्तमान समय में जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें हैं। कुल मिला दे तो इनकी संख्या 90 हो जाती है। लद्दाख को इन्हीं में शामिल कर दिया गया है। साल 2014 के समय में जम्मू में 37 और कश्मीर घाटी में 46 और लद्दाख में 6 सीटें थीं। लेकिन 370 खत्म करने के बाद लद्दाख को जम्मू कश्मीर में ही मिला दिया गया था।