,

मैनपुरी: पुलिसवाले को युवती के साथ ठुमके लगाना पड़ा महंगा

- Advertisement -
Ad imageAd image
It was costly for the constable to shake his waist with the girl

खबर मैनपुरी से है, जहां युवती के साथ एक पुलिसवाले को डांस करना महंगा पड़ गया। डांस करते वक्त पुलिस कर्मी ने अपनी सरकारी पिस्टल भी लहराई। सैनिक के अश्लील डांस का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया। इसके अलावा भी वीडियो में दिख रही युवती ने पुलिसवाले पर आरोप लगाए है। युवती का कहना है कि, पुलिसवाले ने पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सबंध बनाए, फिर शादी से इंकार कर दिया। युवती ने पुलिस कर्मी पर शारीरिक शोषण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया है। बीती रात एक बार फिर पुलिस कर्मी युवती के घर पहुंचा और एक बार फिर शारीरिक संबंध बनाए और घर में तोड़फोड़ की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मी औऱ युवती की शादी करवाई, जिस कारण दोनों ने उसी हालत में मंदिर पहुंचकर शादी कर ली।

क्या है पूरा मामला

शादियां तो आपने बहुत सी देखी होंगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी का नजारा दिखाने जा रहे हैं जो सबसे अलग है। क्योंकि इससे पहले शायद इस तरीके की आपने शादी नहीं देखी होगी इस शादी में पुलिस विभाग में तैनात एक सिपाही जिसके सिर पर ना तो दूल्हे का सहरा है और ना ही दुल्हन के तन पर शादी का जोड़ा, ना हाथों में चूड़ियां, ना ही 16 श्रृंगार और ना ही कोई घराती और ना बाराती। केवल युवक और युवती ने मंदिर में शादी रचाई। आईये जानते है इस शादी के क्या कारण थे। दरअसल मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर के रहने वाले अनुराग जो कि पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर लखनऊ में तैनात है।

पुलिसकर्मी की करीब 3 साल पहले 2021 में मैनपुरी की रहने वाली रम्या नाम की युवती से दोस्ती हो गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों लिविंग रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों सोशल मीडिया पर वायरल होने के इरादे से अपनी मौज मस्ती की वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करते रहते थे। जिसमें पुलिस की वर्दी में डा्ंस करना और सरकारी रिवाल्वर लहराना भी शामिल है। दो साल तक दोनों का रिलेशनशिप काफी अच्छा चलता रहा लेकिन फिर चीज़ें बिगड़ने लगी और महिला ने आरोपी सिपाही के खिलाफ 2023 में शादी का झांसा देकर रेप के मामले में एफआईआर दर्ज करा दी। युवती का आरोप है कि, इस मुकदमे के समझौते के लिए सिपाही अनुराग लगातार दबाव बना रहा था। बीते 8 जनवरी को सिपाही अनुराग युवती के घर आया और उसको मुकदमा वापस लेने के लिए घर मे तोड़-फोड़ कर धमकाने लगा व उसके साथ बलात्कार किया। जिसके बाद युवती ने 112 नंबर पुलिस को बुलाकर आरोपी सिपाही को पकड़वा दिया और इसी मामले में एक प्रार्थना पत्र कोतवाली में दिया। फिर दोनों तरफ से समझौते के लिए बात चलने लगी जिसमें युवती शादी करने के लिए व मुकदमा वापस लेने के लिए तैयार हो गई। दोनो पक्षों के अधिवक्ताओं ने बीच में पड़कर दोनों की शीतला देवी मंदिर में पुजारी के सौजन्य से पूजा और मंत्र पढ़कर मंदिर के साथ फेरे लेकर शादी रचाई लेकिन इस दौरान दोनों ही पक्षों के घर वाले इस शादी में मौजूद नहीं थे। दूल्हा शादी से ज्यादा खुश दिखाई नहीं दे रहा था वही दुल्हन बहुत ही खुश नजर आ रही थी यह शादी कम समझौता ज्यादा नजर आ रही था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Balochistan में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक, 20 नागरिकों की मौत; दर्जनों घर तबाह

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना की ओर से

भारत पर 100% Tariff वाले अमेरिकी बिल के समर्थन में बोरिस जॉनसन, बोले- रूस पर पड़ेगा दबाव

100% Tariff: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस से तेल

International Youth Day पर PM Modi का युवाओं को संदेश, संस्कृत सुभाषित के जरिए बताए सफलता और सम्मान के गुण

International Youth Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर

Parliament Monsoon सत्र के आखिरी 2 दिन में हंगामा तेज, JPC के पास भेजा जा सकता है FCRA बिल

Parliament Monsoon: मानसून सत्र के अब केवल दो कार्यदिवस बाकी हैं। बुधवार

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पन्ना की खदान में

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 12 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Chanakya Niti: इन 6 मुश्किल मौकों पर जो आपके साथ खड़ा रहे, वही है सच्चा मित्र, चाणक्य ने बताई पहचान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और मित्रता