ISRO ने रचा इतिहास : GSLV-F15 लॉन्च, 100वां मिशन सफल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ISRO created history

भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपना 100वां मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह लॉन्च बुधवार सुबह 6:23 बजे GSLV-F15 रॉकेट के जरिए हुआ, जिसमें नेविगेशन सैटेलाइट NVS-02 को अंतरिक्ष में भेजा गया।

मिशन की सफलता

इसरो ने बताया कि यह मिशन पूरी तरह सफल रहा। इसके साथ ही भारत की अंतरिक्ष नेविगेशन प्रणाली अब एक नए स्तर पर पहुंच गई है। इस लॉन्च को देखने के लिए कई छात्र भी मौके पर मौजूद थे।

NVS-02 सैटेलाइट की जानकारी

NVS-02 सैटेलाइट का वजन लगभग 2,250 किलोग्राम है। इसका डिज़ाइन और विकास इसरो के यूआर सैटेलाइट सेंटर ने किया है। यह सैटेलाइट समय और स्थान की सही जानकारी देने में मदद करेगा।

केंद्रीय मंत्री की बधाई

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसरो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस सफलता के साथ भारत को गर्व है और यह हमारी एक बड़ी जीत है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टीम इसरो को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जीएसएलवी-एफ-15 रॉकेट के जरिए नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-02 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर 100वें मिशन को पूर्ण करने पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि को इसरो के कीर्तिमान का शतक निरूपित करते कहा कि यह मिशन देश की नेविगेशनल क्षमताओं को मजबूती और निजी तथा रक्षा क्षेत्रों में नेविगेशन सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सैटेलाइट का उद्देश्य

GSLV-F15 / NVS-02 मिशन से परिवहन और नेविगेशन में मदद मिलेगी। हवाई और समुद्री यातायात के साथ-साथ यह भारतीय सेना के लिए भी उपयोगी होगा। यह सैटेलाइट भारत के बाहर 1,500 किलोमीटर तक की सटीक जानकारी प्रदान करेगा।

यह मिशन भारत की नेविगेशन सेवा को और मजबूत करने के लिए लॉन्च किया गया है।

ये भी पढ़िए: अब इसरो प्रमुख होंगे वी नारायणन

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय