,

इंदौर: रिटायर्ड जस्टिस के घर 4 मिनट में चोरी, हथियारबंद बदमाश जेवर और नकदी ले भागे

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: प्रगति पार्क कॉलोनी में रविवार तड़के रिटायर्ड जस्टिस रमेश गर्ग के घर में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। सीसीटीवी में कैद इस वारदात में तीन बदमाश लोहे की ग्रिल काटकर घर में दाखिल हुए और महज 4 मिनट 11 सेकंड में अलमारी तोड़कर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

वारदात का तरीका

  • घटना सुबह लगभग 4:30 बजे हुई।
  • बदमाशों ने सबसे पहले ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया।
  • एक बदमाश ने सीधे अलमारी को निशाना बनाया, जबकि दूसरा कमरे में सो रहे जस्टिस गर्ग के बेटे ऋत्विक पर डंडा तानकर खड़ा रहा, ताकि वे जागने पर हमला कर सके।
  • ताला तोड़ने में एक बदमाश को समय लगा, तो दूसरे ने टॉमी से कुछ ही सेकंड में अलमारी का दरवाजा उड़ा दिया।
  • गहने और नकदी समेटकर सभी बदमाश मौके से भाग निकले।

परिवार को भनक तक नहीं लगी

वारदात के समय ऋत्विक की पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। अलार्म बजा, लेकिन घरवालों की नींद नहीं खुली। सुबह जब ऋत्विक की पत्नी उठीं तो कमरा अस्त-व्यस्त और अलमारी टूटी हुई मिली।

गार्ड की मौजूदगी में भी चोरी

आश्चर्य की बात यह है कि गार्ड मौजूद होने के बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देकर निकल गए। उनके पास लाठी, टॉमी और अन्य औजार थे।

पुलिस जांच में चुनौती

एडिशनल एसपी ग्रामीण रूपेश द्विवेदी, डीएसपी उमाकांत चौधरी, एफएसएल टीम और स्निफर डॉग मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। बदमाश दस्ताने पहने हुए थे, जिससे फिंगरप्रिंट भी नहीं मिल पाए।

Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में