,

Indore: पहचान छुपाकर दोस्ती और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, हीरा नगर पुलिस ने दर्ज की FIR

- Advertisement -
Ad imageAd image
Indore

Report: Devendra Jaiswal

Indore : शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में ‘लव जिहाद’ और जबरन धर्मांतरण के दबाव का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने हिंदू नाम बताकर युवती से दोस्ती की और बाद में असलियत सामने आने पर उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नाम बदलकर जाल में फंसाया, गर्भवती होने पर खुला राज

Indore पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी मोहम्मद यासीन ने खुद को ‘यश चौहान’ बताकर उससे दोस्ती की थी। अपनी असली पहचान छुपाकर उसने युवती को प्रेम जाल में फंसाया। इस दौरान आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता को आरोपी की असल पहचान तब पता चली जब वह प्रेगनेंट हुई और उसने शादी की बात की।

निकाह के लिए इस्लाम कबूल करने का बनाया दबाव

Indore सच्चाई सामने आने के बाद जब युवती ने यासीन से शादी करने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने अपना असली रूप दिखाया। उसने युवती पर इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मानसिक और शारीरिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोपी का कहना था कि निकाह तभी होगा जब वह धर्म परिवर्तन करेगी। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसकी बेरहमी से पिटाई भी की।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की तलाश

Indore लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने हीरा नगर थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की संजीदगी को देखते हुए आरोपी मोहम्मद यासीन के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

Read this: Sagar : नर्स की दिनदहाड़े हत्या से आक्रोश, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर लगाया चक्काजाम

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में