Indore : क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indore

Report: Devendra Jaiswal

मिनी मुंबई में ड्रग्स सप्लाई की साजिश नाकाम
Indore : क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्थान और मंदसौर से जुड़े ड्रग्स तस्करों के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मिनी मुंबई के नाम से पहचाने जाने वाले इंदौर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने आए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई एमडी ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

513 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, नेटवर्क का खुलासा
Indore क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से 513 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजस्थान का रहने वाला कमलेश गायरी, मंदसौर के निकल निदवानिया और मुकेश धनगर के साथ मिलकर लंबे समय से ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। तीनों आरोपी इंदौर में ड्रग्स की खेप पहुंचाने के इरादे से आए थे।

अन्य राज्यों तक फैले कनेक्शन, पूछताछ जारी
Indore पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अन्य राज्यों के ड्रग्स तस्करों से जुड़े संपर्क भी मिले हैं। इससे अंदेशा है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय है। फिलहाल क्राइम ब्रांच तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Read this: Burhanpur : मकर संक्रांति का अनोखा उत्सव, भगवान ने उड़ाई “अभ्युदय मध्य प्रदेश” संदेश वाली पतंग