India South Korea रिश्तों को मिली नई रफ्तार, राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने की पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से अहम मुलाकात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/india-south-korea-relations-lee-jae-myung-modi-meeting/

India South Korea: भारत दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति Lee Jae-myung ने सोमवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi और राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मुलाकात की। राष्ट्रीय राजधानी में उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों का संदेश दिया गया।

इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और ली जे-म्युंग के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विशेष सामरिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

India South Korea: विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, साझेदारी पर जोर

Ministry of External Affairs India के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि दोनों देशों ने अपनी विशेष सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत और दक्षिण कोरिया के बीच गहरे और मैत्रीपूर्ण संबंधों को रेखांकित किया गया। यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

India South Korea: 2010 से मजबूत हो रहे रिश्ते, कई क्षेत्रों में सहयोग

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विशेष सामरिक साझेदारी की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी। तब से दोनों देश रक्षा, व्यापार, तकनीक, सेमीकंडक्टर, बैटरी निर्माण, साइबर सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं।

दक्षिण कोरिया भारत का एक प्रमुख व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच व्यापार 30 बिलियन डॉलर से अधिक हो चुका है। भारत भी दक्षिण कोरियाई कंपनियों के लिए तेजी से एक अहम निवेश गंतव्य बन रहा है। मौजूदा वैश्विक हालात में दोनों देश आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

India South Korea: उच्चस्तरीय वार्ता में कई अहम मुद्दे शामिल

इस दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच उच्चस्तरीय बातचीत में व्यापार, रक्षा सहयोग, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत समारोह और इसके बाद की बैठकें इस बात का संकेत हैं कि आने वाले समय में भारत और दक्षिण कोरिया के रिश्ते और मजबूत हो सकते हैं।

India South Korea: भारत पहुंचने से पहले शेयर किया खास संदेश

भारत के एयरस्पेस में प्रवेश करने के बाद राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने एक वीडियो संदेश भी साझा किया। उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला और तेजी से विकसित हो रहा देश बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि भारत के साथ मिलकर शांति, लोकतंत्र और साझा विकास के आधार पर एक बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है।

read also: Middle East संकट के बीच NSA अजीत डोभाल का सऊदी दौरा, क्षेत्रीय हालात और रिश्तों पर की अहम चर्चा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. गर्लफ्रेंड से नाराज युवक

MP: Top 10

1. भोपाल में कचरा प्लांट में भीषण आग भोपाल के अन्ना नगर

Aaj ka Panchang: वैशाख शुक्ल दशमी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और राशिफल

वैशाख शुक्ल दशमी तिथि और रविवार का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि: प्रेम और परिवार में खुशियां आज का दिन आपके लिए

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly