,

दिल्ली ब्लास्ट के बाद भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर हाई अलर्ट

India-Nepal Sonauli border on high alert after Delhi blast

महाराजगंज। दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे उत्तर भारत में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। इसी क्रम में महाराजगंज जिले की अंतरराष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।

नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति, वाहन और सामान की सघन जांच की जा रही है। सीमा पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से आने वाले लोगों के पहचान पत्रों की अनिवार्य रूप से जांच की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी हैं।

करीब 84 किलोमीटर लंबी खुली सीमा पर मौजूद सभी नाकों, पगडंडी रास्तों और संभावित पारगमन बिंदुओं पर पुलिस और एसएसबी की गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि कोई असामाजिक तत्व या संदिग्ध व्यक्ति भारत में प्रवेश न कर सके।

स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम दिल्ली धमाके के बाद जारी राष्ट्रीय हाई अलर्ट के तहत सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए।

सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी तरह की संदिग्ध जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दें।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…