India Economic Survey 2025-26: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले – भारत वैश्विक आर्थिक ताकत के रूप में उभर रहा, उपलब्धि है प्रशंसनीय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India Economic Survey 2025-26

India Economic Survey 2025-26: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत वैश्विक चुनौतियों के बीच आत्मनिर्भरता के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है।

India Economic Survey 2025-26: समावेशी विकास पर जोर

डॉ. यादव ने कहा कि इस आर्थिक सर्वेक्षण में समावेशी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें किसानों, एमएसएमई, युवाओं के लिए रोजगार और समाज कल्याण के पहलुओं को प्रमुखता दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसे समावेशी विकास का प्रतीक बताया है।

India Economic Survey 2025-26

भारत की अर्थव्यवस्था में तेज़ी
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2025-26 में भारत का GDP वृद्धि दर 7.4% और GVA वृद्धि दर 7.3% रही। लगातार चौथे वर्ष भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसे वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान के रूप में प्रशंसनीय बताया।

India Economic Survey 2025-26: आत्मनिर्भर भारत और नवाचार

डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत की शक्ति और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है। इसमें हर भारतीय की मेहनत, समर्पण और सक्रिय भागीदारी शामिल है। आर्थिक सर्वेक्षण भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस की तस्वीर पेश करता है, जो वैश्विक चुनौतियों के बावजूद निरंतर विकास को दर्शाती है।

मजबूत बुनियादी ढांचा और नवाचार
सर्वेक्षण में देश के मजबूत व्यापक आर्थिक ढांचे, नवाचार, उद्यमिता और इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की अहम भूमिका को उजागर किया गया है। यह आर्थिक सर्वेक्षण भारत की स्थिर और सतत प्रगति का परिचायक है।

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को