सुरक्षा को देखते हुए मंत्री लेसी सिंह को मिली z कैटेगरी की सुरक्षा, ये है वजह, जानिए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू नेता और नीतीश सरकार में मंत्री लेसी सिंह की सुरक्षा में इजाफा करते हुए उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। ये फैसला प्रदेश सरकार की सुरक्षा समिति समन्वय की मीटिंग में लिया गया। लेसी सिंह के अलावा बिहार के दो और नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। बिहार पुलिस और विशेष शाखा की रिपोर्ट के बाद नीतीश सरकार ने लेसी सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है।

बिहार सरकार सुरक्षा समिति के इस फैसले के बाद मंत्री लेसी सिंह प्रदेश की ऐसी पहली मंत्री हो गई हैं, जिन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दरअसल, हाल ही में पूर्णिया जिले में दो चुनाव हुए। यहां लोकसभा चुनाव के साथ रूपौली विधानसभा के लिए उप चुनाव हुए। इन दोनों चुनाव में मंत्री लेसी सिंह अपनी पार्टी की कमान संभालते हुए नजर आईं थीं।

क्यों मिली सुरक्षा?

चुनाव प्रचार के दौरान बिहार पुलिस को सूचना मिली थी कि मंत्री लेसी सिंह के चुनाव प्रचार में मुखर होने से एक बाहुबली नेता और कुछ अन्य असामाजिक तत्व नाराज हैं। ऐसे में वे मंत्री को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मंत्री लेसी सिंह के अलावा, बिहार सरकार ने प्रदेश के दो सांसदों को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। इनमें एक सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और दूसरा नवादा से बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर हैं।

कौन हैं लेसी सिंह?

बिहार सरकार में लेसी सिंह कैबिनेट मंत्री हैं। पति की हत्या के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री ली थी। बिहार की सियासत में लेसी सिंह जाना माना नाम है। लेशी सिंह बूटन सिंह की पत्नी हैं। वर्ष 2000 में लेशी सिंह के पति को पूर्णिया कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लेसी सिंह मौजदूा समय में बिहार के धमदाहा सीट से विधायक हैं।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के