,

सिर्फ दो हफ्ते में नीरज चोपड़ा ने तोड़ा पेरिस ओलंपिक 2024 का रिकॉर्ड, लुसाने डायमंड लीग में किया सीजन का बेस्ट थ्रो

- Advertisement -
Ad imageAd image

पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है। महज 14 दिनों के बाद ही चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक का रिकॉर्ड ब्रेक किया है। पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का थ्रो किया था लेकिन अब लुसाने डायमंड लीग में उन्होंने 89.49 मीटर दूर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड दिया है। नीरज की ओर से लुसाने डायमंड लीग में सीजन का बेस्ट थ्रो किया गया है।

अपने बेस्ट थ्रो के साथ नीरज इस लीग में दूसरे नंबर पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स पहले नंबर पर रहे। एंडरसन ने 90.61 मीटर दूर भाला फेंका। वहीं एंडरसन पीटर्स पेरिस ओलंपिक 2024 में तीसरे नंबर पर रहे थे। इसी के साथ उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जबकि नीरज दूसरे पायदान पर रहकर सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रहे थे।

नीरज ने अंतिम थ्रो में हासिल किया बेस्ट

आपको बता दें कि नीरज ने लुसाने डायमंड लीग के आखिरी थ्रो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। पहले थ्रो में नीरज ने 82.10 मीटर दूर भाला फेंका। इसके बाद दूसरे थ्रो में उन्होंने 83.21 मीटर की दूरी तय की। फिर तीसरे थ्रो में वे 83.13 मीटर और चौथे में 82.34 मीटर की दूरी तय कर सके. इसके बाद नीरज के पांचवें थ्रो में थोड़ा सुधार हुआ और उन्होंने 85.58 मीटर की दूरी तय की। फिर छठे और आखिरी थ्रो में नीरज ने 89.49 मीटर दूर भाला फेंककर सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो हासिल किया।

एक बार फिर नीरज 90 मीटर के निशान से चूके

गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा एक बार फिर से 90 मीटर का आंकड़ा नहीं छू पाएं। नीरज की ओर से काफी समय से 90 मीटर का आंकड़ा छूने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बार-बार वो चूक जा रहे हैं। नीरज ने अपने करियर का बेस्ट थ्रो 2022 के स्टॉकहोम डायमंड लीग में किया था, जहां उन्होंने 89.94 मीटर की दूरी तय की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि नीरज कब अपने करियर में 90 मीटर का आंकड़ा कब छू पाते हैं। आपको बता दें कि नीरज ग्रोइन की समस्या के बावजूद 89.49 मीटर भाला फेंकने में सफल रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक