,

गढ़वा में कलयुगी बेटे ने अंधविश्वास के चलते की पिता की हत्या

- Advertisement -
Ad imageAd image
In Garhwa, a son killed his father due to superstition

रिपोर्ट- धर्मेद्र कुमार

गढ़वा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रंका थाना क्षेत्र के तमगेकला पंचायत अंतर्गत जोगीखुरा गांव में अंधविश्वास के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या में उसका चचेरा भाई भी शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अंधविश्वास ने ली जान

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 65 वर्षीय सीताराम भुइया फुटबॉल मैच देखकर घर लौटे थे। रात में उनके माझिल बेटे प्रताप राम के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रताप राम ने घर में रखी धारदार टांगी उठाई और चचेरे भाई के साथ मिलकर पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीपीओ का बयान

रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला अंधविश्वास से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतक के बेटे और भतीजे ने डायन-भूत जैसी कुप्रथा के चलते इस घटना को अंजाम दिया।

अंधविश्वास मिटाने की मुहिम

एसडीपीओ ने आगे कहा कि गढ़वा पुलिस लगातार अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है। आने वाले दिनों में पुलिस हर गांव तक पहुंचेगी और लोगों को जागरूक करेगी ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा