,

IIT Delhi Vacancy 2026: बिना परीक्षा आईआईटी दिल्ली में नौकरी का मौका, 50 हजार तक मिलेगी सैलरी

IIT Delhi Vacancy

BY: Yoganand Shrivastva

IIT Delhi Vacancy देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल आईआईटी दिल्ली ने युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर निकाला है। संस्थान ने स्टूडेंट अफेयर्स सेक्शन में कंसल्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बिना सीधे शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 35 हजार से 50 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।

स्टूडेंट अफेयर्स सेक्शन में होगी नियुक्ति

IIT Delhi Vacancy आईआईटी दिल्ली की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कंसल्टेंट (टाइप-III) के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को स्टूडेंट अफेयर्स सेक्शन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन, कार्यालयी कार्य, बैठकों का समन्वय, ईमेल प्रबंधन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

योग्यता और आयु सीमा

IIT Delhi Vacancy आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और एक वर्ष का संबंधित अनुभव होना चाहिए। वहीं 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास तीन वर्ष का अनुभव हो।

स्टूडेंट अफेयर्स, एक्टिविटी मैनेजमेंट या उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्य का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। कंप्यूटर एप्लिकेशन में कम से कम छह माह का डिप्लोमा या प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को भी वरीयता मिलेगी। आवेदन के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

एक साल का अनुबंध, बढ़ सकती है अवधि

IIT Delhi Vacancy यह नियुक्ति प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के अनुबंध पर की जाएगी। संस्थान की आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर इसे आगे दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया में केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

IIT Delhi Vacancy इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव का विवरण भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी के साथ निर्धारित ईमेल पर भेजना होगा।

आवेदन पत्र और दस्तावेजों को एक पीडीएफ फाइल में तैयार कर recruitmentcell@admin.iitd.ac.in पर ईमेल करना होगा। इंटरव्यू की जानकारी केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

वेतन और पदों का विवरण

IIT Delhi Vacancy आईआईटी दिल्ली में कंसल्टेंट के कुल दो पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 35,000 रुपये से 50,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि आवेदन में गलत जानकारी पाए जाने पर किसी भी चरण में उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

Read this: Yemen में हूतियों से जंग के बीच सऊदी ने इजरायल से मांगी मदद? अमेरिका की मध्यस्थता से खुफिया सहयोग की रिपोर्ट

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ

Israel को 40 हजार भारी बम देगा अमेरिका? ट्रंप प्रशासन ने तैयार किया 2.8 अरब डॉलर का बड़ा हथियार सौदा

Israel: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन इजरायल के लिए करीब 2.8

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में बारिश थमी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ

Seva Sankalp Abhiyan: अंबिकापुर में बीजेपी ने जारी किया रोडमैप, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान अंबिकापुर

Mori Road Accident: मोरी में बड़ा सड़क हादसा, वाहन में सवार 10 लोगों में एक की मौत; 8-9 घायल

Mori Road Accident: खन्यासिणि गांव के पास हुआ सड़क हादसा उत्तराखंड के

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को दिया 295 रन का टारगेट, रेनशॉ का शतक

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे