,

बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे… बांग्लादेश का उदाहरण देकर सीएम योगी ने ये क्या कहा दिया?

CM_YOGI_

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बयान तेजी से मीडिया की हेडलाइन बन रहा है। जिसमें उन्होंने कहा कि बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे…सुरक्षित रहेंगे। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक कार्यक्रम के दौरान कही है। उन्होंने बांग्लादेश का उदहारण देते हुए लोगों से एक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि, राष्ट्र से बड़ा और कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तभी सशक्त होगा जब हम एक रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘बांग्लादेश में जो हो रहा है उसे सभी ने देखा है। यहां वो गलतियां नहीं होना चाहिए। अगर सुरक्षित रहना है तो एक रहना होगा।’CM Yogi said Take a lesson from Bangladesh मुख्यमंत्री योगी जनपद आगरा में आज, 26 अगस्त को राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि, ‘जिस देश में दुर्गादास राठौर जैसे महान वीर पैदा होते हैं, उस देश का कोई विदेशी आक्रांता बाल भी बांका नहीं कर सकता है।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘राष्ट्रहित, व्यक्तिगत हित से बढ़कर है। पंचप्रण में प्रधानमंत्री ने कहा, अपने वीर सैनिकों का सम्मान करेंगे, एकता और एकात्मता के लिए काम करेंगे, जाति – भाषा और क्षेत्र के आधार पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। राष्ट्रवीर दुर्गादास जी कभी तो यही संकल्प था। इस कारण उस समय वे बड़ी – बड़ी ताकतों से लड़ गए। ऐसे बहुत से लोग थे जिन्होंने अंग्रेजों के सामने समर्पण कर दिया था लेकिन उनका नाम इतिहास में गुम हो गया। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में वीर दुर्गादास जी की पूजा की जाती है। हमें इन महापुरुषों के लिए श्रद्धा और सम्मान का भाव रखना होगा।’

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

आज निवेशकों की नज़र किन शेयरों पर रहेगी?

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…