,

‘अगर वोट की डकैती जारी रही तो जनता सड़कों पर होगी’ – अखिलेश यादव का बड़ा बयान

BY: Yoganand Shrivastva

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे हमले किए। इस दौरान वे एक नए अंदाज़ में नजर आए। अखिलेश यादव ने भगवा रंग की पगड़ी पहनकर कार्यक्रम में शिरकत की, जो सिख समाज की ओर से उन्हें सम्मान स्वरूप पहनाई गई थी।


वोट चोरी पर कड़ा बयान

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोट चोरी का मुद्दा जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा,

“अगर देश में वोट की डकैती इसी तरह चलती रही, तो भारत की जनता भी पड़ोसी देशों की तरह सड़कों पर उतर आएगी। हमें भरोसा है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम करेगा और बीजेपी का ‘जुगाड़ आयोग’ नहीं बनेगा।”


बेबी रानी मौर्य पर टिप्पणी

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को लेकर कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए लाया गया था, लेकिन अब उनका अपमान हो रहा है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से मौजूदा सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अपमान उन्हीं लोगों द्वारा किया जा रहा है जो सत्ता में हैं।


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर हमला

राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर तंज कसा। उन्होंने कहा,

“जो नेता डांट खाकर काम करता हो, जिसकी खुद की गाड़ी छिन गई हो, उनसे राज्य के स्वास्थ्य तंत्र में सुधार की उम्मीद करना बेकार है।”


दिनेश प्रताप सिंह पर तीखी टिप्पणी

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वे पहले कांग्रेस में थे और सपा में रहते हुए ठेकेदारी करते थे।

“ये खोखले नेता हैं, इसलिए जनता के लिए सिर्फ बयानबाजी करते हैं।”


यूपी में बढ़ते आत्मदाह के मामले

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पहले लोग मुख्यमंत्री आवास के बाहर ज़हर खा रहे थे, लेकिन अब सपा दफ्तर के बाहर भी आत्मदाह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आत्मदाह का रिकॉर्ड बन रहा है, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है।


सिख समाज का सम्मान

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक खास बात यह रही कि अखिलेश यादव नए लुक में दिखाई दिए। उन्हें मंच पर सात मीटर लंबी लाल पगड़ी पहनाकर सिख समाज ने सम्मानित किया। पगड़ी पहनने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि यह सम्मान उन्हें प्रेरणा देता है और वे इसके लिए सिख समुदाय का आभार व्यक्त करते हैं।

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट