ICC T20 WC के इतिहास में भारत का इकलौता शतक, जानिए किसने रचा था ये अनोखा रिकॉर्ड

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ICC T20 WC

ICC T20 WC: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट से पहले टी20 विश्व कप के इतिहास से जुड़ा एक बेहद खास और रोचक रिकॉर्ड चर्चा में है, जो आज भी भारतीय क्रिकेट के लिए अनोखा बना हुआ है।

ICC T20 WC: टी20 विश्व कप में भारत का इकलौता शतक

टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक केवल एक ही भारतीय बल्लेबाज शतक लगाने में सफल रहा है। यह कारनामा किसी और ने नहीं बल्कि सुरेश रैना ने किया था। हैरानी की बात यह है कि इस सूची में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का नाम भी शामिल नहीं है।

ICC T20 WC

ICC T20 WC: साल 2010 में रैना ने रचा इतिहास

साल 2010 में वेस्टइंडीज में आयोजित टी20 विश्व कप के दौरान सुरेश रैना ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। भारतीय टीम की कप्तानी उस समय एमएस धोनी के हाथों में थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में रैना तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।

ICC T20 WC: 60 गेंदों में खेली थी विस्फोटक पारी

पहले ही ओवर में मुरली विजय के शून्य पर आउट होने के बाद रैना ने मोर्चा संभाला और

  • 60 गेंदों पर 101 रन बनाए
  • 9 चौके और 5 छक्के जड़े
  • भारत को 186 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया

उनकी इस पारी को आज भी टी20 विश्व कप की सबसे यादगार पारियों में गिना जाता है।

ICC T20 WC: भारत ने 14 रन से जीता था मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 172 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 14 रन से जीत लिया। इसके बाद कई टी20 विश्व कप खेले गए, लेकिन कोई भी भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका।

ICC T20 WC: 2026 में टूट सकता है रिकॉर्ड?

अब एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में खेला जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भारतीय टीम का कोई बल्लेबाज सुरेश रैना के इस रिकॉर्ड की बराबरी या उसे तोड़ने में सफल हो सकता है। टी20 फॉर्मेट में कम ओवरों के कारण यह कारनामा टॉप-3 बल्लेबाजों के लिए ही संभव माना जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: India ODI Team 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ संभावित टीम, शुभमन गिल की वापसी, हार्दिक-बुमराह को आराम मिल सकता है

टी20 विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों का शतक आज भी एक दुर्लभ उपलब्धि है और सुरेश रैना का नाम इस रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में कोई नया भारतीय सितारा इतिहास रच पाता है या नहीं।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 27 मई 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Dhar Bhojshala : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्घोष, धार भोजशाला बनेगी ‘सरस्वती लोक’

Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग

Road Accident: NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई पिकअप, क्लीनर की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर से अंबिकापुर जा रही पिकअप हादसे का शिकार, ट्राला

Kanker Heatwave News: कांकेर में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43 डिग्री के पार

Kanker Heatwave News: नौतपा से पहले ही आग उगल रहा सूरज, जनजीवन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में हुआ चयन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से लोरमी

Yogi Adityanath Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी करना शर्मनाक’

Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले

Surajpur Skeleton Case: सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति होने की आशंका

Surajpur Skeleton Case: कर्री-कूप्पी जंगल में मिला कंकाल, ग्रामीणों की सूचना पर